{"_id":"5cfebde8bdec2207514f4c3c","slug":"15601986241925-dehradun-news100","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 25 लाख, दंपति पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 25 लाख, दंपति पर मुकदमा
Tue, 11 Jun 2019 02:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक बेरोजगार युवक से 25 लाख रुपये ठग लिए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा कर लिया है। डालनवाला कोतवाली की एमडीडीए कॉलोनी निवासी सौरभ वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी आशुतोष त्रिपाठी और उसकी पत्नी नंदिनी त्रिपाठी ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। जल्द नौकरी लगाने के लिए आरोपी दंपति के कहने पर अलग-अलग तिथि में 25 लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन
लेकिन, उसके बाद दंपति नौकरी दिलाने के नाम पर टाल-मटोल करता रहा। अब वह पैसा वापस मांग रहा है तो दंपति देने से साफ इनकार कर रहा है। इस पर पुलिस ने दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित अभी तक पुलिस के सामने नहीं आया है। पीड़ित के बयान के बाद घटना की सही जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन