{"_id":"5cf9704fbdec22078f24e4a9","slug":"155985108116-dehradun-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता से मारपीट, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता से मारपीट, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता से मारपीट करने वाले मनचले को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी काफी समय से युवती को परेशान कर रहा था।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है। आरोप है कि आकिर अहमद काफी समय से एक युवती को अश्लील इशारे करके परेशान कर रहा था। युवती अबतक अनदेखी करती रही। बुधवार रात करीब 8:30 बजे आकिर ने युवती के घर के सामने ही छेड़छाड़ कर दी। युवती के शोर मचाने पर घर से बाहर आए युवती के पिता ने विरोध जताया। इस पर आकिर ने उनसे मारपीट कर दी और धमकी देकर भाग गया। पीड़ित पक्ष ने रात में ही कोतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक राठौड़ ने बताया कि आरोपी आकिर को बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। आकिर गाड़ियों में डेेंटिंग-पेंटिंग करने का काम करता है।