फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सड़क हादसे में एनएच अधिकारियों पर मुकदमा

सड़क हादसे में एनएच अधिकारियों पर मुकदमा

Thu, 06 Jun 2019 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एनएच अधिकारियों पर मुकदमा
सड़क हादसे में एनएच अधिकारियों पर मुकदमा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। हरिद्वार बाईपास पर आईआईपी के पास बाइक सवार हलवाई महेश की मौत के मामले में वाहन चालक के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटनास्थल के पास बिखरी रोड़ी व अन्य निर्माण सामग्री भी हादसों की वजह बन रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नेहरू कॉलोनी के राजीव नगर निवासी महेश कुमार (30) दो जून को डोईवाला में एक पार्टी में खाना बनाने गए थे। रात करीब डेढ़ बजे महेश मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। आईआईपी के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस घायल महेश को निजी अस्पताल ले गई, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस उस दिन से टक्कर मारकर भागे वाहन के बारे में जानकारी करने में जुटी है।
विज्ञापन

महेश की पत्नी दीपा ने मंगलवार को नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में अज्ञात वाहन चालक के साथ ही एनएच के अधिकारियों को भी आरोपी बनाया है। आरोप लगाया कि दुर्घटना स्थल पर बिखरी निर्माण सामग्री हुई है। लंबे समय से टूटे हुए इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग उठ रही है, लेकिन एनएच के अधिकारियों की लापरवाही के चलते काम अधूरा पड़ा है। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पहले बैकफुट पर आई थी सरकार
देहरादून। आईएसबीटी पर करीब डेढ़ साल पहले एक व्यापारी की नाले में गिरने से हुई मौत के मामले में एनएच के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इलाके के लोगों के हंगामे पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन बाद में एनएच के अधिकारियों के लामबंदी के बाद शासन बैकफुट पर आना पड़ा था। दबाव की राजनीति के चलते पुलिस को मुकदमे में एफआर लगाकर एनएच अधिकारियों को क्लीन चिट देनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed