फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने पर लगाया जुर्माना

किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने पर लगाया जुर्माना

Fri, 31 May 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने पर लगाया जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

सेलाकुई। सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत नशीले पदार्थों की रोकथाम और अन्य आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण करने के लिए सेलाकुई चौकी पुलिस की ओर से जमनपुर में किराए पर रह रहे लोगों का सत्यापन किया गया। इस दौरान किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 18 भवन स्वामियों से दो लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

चौकी प्रभारी नवनीत सिंह भंडारी ने बताया कि सुबह पांच से शुरू हुआ सत्यापन अभियान देर शाम सात बजे तक चला। चेकिंग में कई लोगों के पास पहचानपत्र नहीं मिले। जबकि, अधिकांश भवन स्वामियों ने किराए पर दिए हुए आवासों पर घरेलू बिजली के कनेक्शन ले रखे थे। सत्यापन के दौरान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से पिछले 20 दिन से फरार चल रहे युवक-युवती भी रहते हुए मिले, जिन्हें पुलिस चौकी लाया गया। पुलिस ने उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि किराएदारों का सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed