{"_id":"5cf0359bbdec2206fc12798b","slug":"155924628116-dehradun-news2","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए परेड के मद्देनजर पुलिस ने पीएसी के साथ छाना जंगल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आईएमए परेड के मद्देनजर पुलिस ने पीएसी के साथ छाना जंगल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की आठ जून को होने वाली परेड के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कई गांवों के जंगल में कांबिग की। हालांकि इस दौरान कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला। उधर एलआईयू और पुलिस का आईएमए से जुड़े इलाकों में सत्यापन अभियान भी जारी रहा।
पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि आईएमए परेड के मद्देनजर सीओ सिटी की अगुवाई में बृहस्पतिवार को प्रेमनगर, बसंत विहार और कैंट कोतवाली पुलिस और पीएसी के जवानों ने मीठी बेरी, फूल सैनी और टोंस नदी से जुडे़ इलाकों में कांबिग की। इस दौरान मिले संदिग्धाें लोगों से पूछताछ कर उनकी आईडी जांची गई। कांबिग के दौरान किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। परेड होने तक पुलिस और पीएसी की कांबिग जारी रहेगी। इसके अलावा आईएमए से जुड़े इलाकों में सत्यापन की प्रक्रिया भी चलती रही।
फायर उपकरण ना मिलने पर 127 संस्थानों का नोटिस
देहरादून। सूरत अग्निकांड के बाद शुरू हुई अग्निशमन विभाग की कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रही। अब तक 127 संस्थानों को नोटिस तामील कराए जा चुके हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि शहर के अलावा ऋषिकेश, डोईवाला, सेलाकुई और विकासनगर में भी निजी संस्थानों में बृहस्पतिवार को भी चेकिंग कराई गई। शहर में 17, सेलाकुई में 10, ऋषिकेश में पांच, मसूरी में तीन, विकासनगर में 20 निजी संस्थानों को नोटिस दिए गए हैं। अब तक कुल 127 व्यावसायिक भवनों, कोचिंग सेंटरों और औद्योगिक इकाइयों को नोटिस जारी किए गए हैं।