फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विकासनगर: देह व्यापार के दो आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर: देह व्यापार के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 May 2019 09:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
विकासनगर: देह व्यापार के दो आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन


देह व्यापार के आरोपी होटल संचालक और एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। आरोपी तीन माह पूर्व मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे थे। एक आरोपी को हरबर्टपुर मजार और होटल संचालक को विकासनगर स्थित उसके होटल के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हुंडई व स्कार्पियो भी बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि 18 फरवरी को कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के एक होटल मालिक महिपाल सिंह पुत्र मगन सिंह निवासी बाबूगढ़ विकासनगर के खिलाफ देह व्यापार और राजकुमार उर्फ हरिकिशोर महतो पुत्र शिवचंद निवासी वाल्मीकि कॉलोनी विकासनगर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं देह व्यापार में मुकदमा दर्ज किया था। दोनों आरोपी तभी से फरार चल रहे थे। सोमवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी राजकुमार उर्फ हरि किशोर महतो देहरादून से विकासनगर की तरफ आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को देहरादून रोड हरबर्टपुर मजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह आदि होटल विकासनगर में लड़की लाया था और उसके बाद उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए एवं लड़की को होटल मालिक महिपाल सिंह के सुपुर्द कर दिया। आरोप है कि महिपाल सिंह उसे देह व्यापार के एवज में तीन हजार रुपये रोज के हिसाब से देता था। एसएसआई ने बताया कि राजकुुमार की गिरफ्तारी के बाद होटल मालिक महिपाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed