फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एटीएम कार्ड क्लोनिंग कर खाते से उड़ाए 35, 500 रुपये

एटीएम कार्ड क्लोनिंग कर खाते से उड़ाए 35, 500 रुपये

Sat, 25 May 2019 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड क्लोनिंग कर खाते से उड़ाए 35, 500 रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

शिमला बाईपास स्थित एटीएम से एक छात्रा के खाते से 35 हजार 500 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। चमोली पुलिस ने मुकदमा दर्ज विवेचना पटेलनगर कोतवाली स्थानांतरित की है। आशंका है कि एटीएम कार्ड क्लोनिंग कर खाते से रकम निकाली गई है।

चमोली के कोठियाल निवासी मोनिका राणा के एसबीआई अकाउंट से 35 हजार 500 रुपये निकालने का मामला चमोली पुलिस ने दर्ज किया था। जांच में पता चला कि यह रकम देहरादून के शिमला बाईपास स्थित एक एटीएम से कई बार में निकाली गई। पीड़ित छात्रा की तहरीर के आधार पर चमोली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर विवेचना पटेलनगर कोतवाली को स्थानांतरित कर दी है। पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि विवेचना उप निरीक्षक जगत सिंह के सुपुर्द की गई है। पीड़ित का कहना है कि एटीएम कार्ड उसके पास है। इसके अलावा उसने किसी से पासवर्ड या ओटीपी की जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में एटीएम कार्ड क्लोनिंग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। एटीएम के सीसीटीवी फुटेज से कुछ इनपुट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद आगे की तफ्तीश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed