फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bodies found in Shaktinahar and Yamuna recovered

विकासनगर: शक्तिनहर और यमुना में डूबे छात्रों के शव बरामद

Tue, 07 May 2019 09:46 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 07 May 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
Bodies found in Shaktinahar and Yamuna recovered
प्रतीकात्मक

शिवालिक इंजीनियरिंग कॉलेज सिंहनीवाला और आईटीआई विकासनगर के छात्रों के अलग-अलग हादसोें में शक्तिनहर और यमुना में डूबे छात्रों के शव सोमवार को बरामद कर लिया गया। छात्रों की तलाश में एसडीआरएफ और पुलिस की टीम सर्च अभियान चलाए हुए थी।

विज्ञापन


वरिष्ठ उप निरीक्षक नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज सिंहगनीवाला के दो छात्र कार्तिक और सुधांशु बीते शुक्रवार को ढालीपुर शक्तिनहर में डूब गए थे। छात्र कार्तिक का शव शनिवार को बरामद होने के बाद सोमवार को ढालीपुर इंटेक से दूसरे छात्र सुधांशु पांडे का शव भी बरामद कर लिया गया। छात्र के परिजनों की ओर से उसका पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया गया है। डीएम से इसकी अनुमति मिलने के बाद परिजनों को शव बगैर पोस्टमार्टम के सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


एसएसआई ने बताया कि छात्रों की तलाश में एसडीआरएफ और पुलिस की टीम सर्च अभियान चलाए हुए थी। शनिवार को छात्र कार्तिक का शव बरामद कर लिया गया था, लेकिन दूसरे छात्र सुधांशु पांडे का पता नहीं लग पा रहा था। इसकी तलाश में सोमवार सुबह आठ बजे से फिर सर्च अभियान चलाया गया। टीम को दोपहर बाद ढालीपुर इंटेक में एक शव फंसा नजर आया। इसे इंटेक से निकालने पर उसकी पहचान सुधांशु पांडे पुत्र दयाशंकर पांडे निवासी गांधी मैदान पटना बिहार के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रविवार को यमुना पुल के पास यमुना नदी में बहे आईटीआई विकासनगर के छात्र का शव भी बरामद कर लिया गया। छात्र की तलाश में कालसी थाना पुलिस और जिला टिहरी गढ़वाल की थाना कैंपटी पुलिस ने सर्च अभियान चलाते हुए सोमवार सुबह 11 बजे यमुना पुल के पास से छात्र का शव बरामद कर लिया। कालसी थाना उपनिरीक्षक संदीप पंवार ने बताया कि मृतक का शव कैंपटी थाना क्षेत्र में मिलने की वजह से कैंपटी थाना पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बता दें कि रविवार दोपहर यमुना पुल पर पिकनिक मनाने गए पांच युवकों में से एक युवक सुनील बंसल पुत्र अनुज बंसल निवासी ग्राम रुद्रपुर थाना सहसपुर यमुना नदी के तेज बहाव में बह गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed