{"_id":"5cb2477fbdec22145a0eba79","slug":"15551876575-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगर: पिकनिक मनाने के दौरान टौंस नदी में बहे युवक का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विकासनगर: पिकनिक मनाने के दौरान टौंस नदी में बहे युवक का शव मिला
Sun, 14 Apr 2019 10:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालढांग में बीते रविवार को साथियों के साथ पिकनिक मनाने के दौरान टौंस नदी में बहे युवक का शव शनिवार को एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने बरामद कर लिया। हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पावंटा पहुंचाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
कालसी थाने में उपनिरीक्षक संदीप पंवार ने बताया कि एसडीआरएफ और पुलिस की टीम घटना के बाद से ही सर्च अभियान में जुटी थी। शनिवार को टीम को लालढांग से नीचे टौंस नदी पर बने पुल के पास एक शव दिखाई दिया, जिसकी पहचान अजय रावत के रूप में की गई। जिस स्थान पर युवक का शव मिला वह हिमाचल प्रदेश की सीमा के अंतर्गत आता है। इसलिए शव को हिमाचल पुलिस के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को सहसपुर थाना क्षेत्र के तीन युवक पिकनिक मनाने के लिए लालढांग आए थे। इनमें से एक युवक अजय रावत (19) निवासी कोटडा विरसनी सहसपुर नहाते समय टौंस नदी के तेज बहाव में बह गया था, जबकि उसके दो साथी अंकुश राणा निवासी शंकरपुर एवं आशीष निवासी तिलवाड़ी थाना सहसपुर किसी तरह नदी से बाहर निकल आए। इनके शोर मचाने पर ग्रामीणों ने अजय रावत को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया था।
विज्ञापन