फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सहसपुर पुलिस ने पकड़े तीन लाख 82 हजार

सहसपुर पुलिस ने पकड़े तीन लाख 82 हजार

Wed, 03 Apr 2019 08:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 03 Apr 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
सहसपुर पुलिस ने पकड़े तीन लाख 82 हजार
डेमो - फोटो : amar ujala

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन


सेलाकुई। सहसपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान 3,82,800 रुपये की नकदी पकड़ी। नकदी को आचार संहिता के तहत सीज किया गया।

थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र में सिंहनीवाला पुलिस टीम की ओर से वाहनों की जांच के दौरान एक इनोवा कार से 2,27,800 रुपये बरामद हुए। कार सवार विजेंदर पुत्र राम भगत निवासी गुलियाना सांगरी हरियाणा और रणवीर सिंह पुत्र महा सिंह निवासी दिलवाला हरियाणा के पास से यह नकदी बरामद की गई।


वहीं, एक अन्य मामले में सहसपुर थाना पुलिस ने धूलकोट तिराहे पर गश्त के दौरान एक वाहन से एक लाख 55 हजार की नकदी जब्त कर सीज की। बताया कि तलाशी अभियान के दौरान दोपहर ढाई बजे धूलकोट तिराहे पर सेलाकुई की ओर से आ रही बोलेरो कार की तलाशी ली गई। तलाशी में बैग से एक लाख 55 हजार रुपये की नकदी मिली। वाहन सवार सोमिल प्रकाश शाह निवासी 231 रेसकोर्स देहरादून नकदी के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed