फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सैन्यकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

सैन्यकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

Sat, 30 Mar 2019 01:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
सैन्यकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन


सैन्यकर्मी पर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के मामले में शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी ने विकासनगर थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात कर मामले की शिकायत की।

बता दें कि बीते सोमवार को पीड़िता अपनी शिकायत लेकर प्रभारी कोतवाली निरीक्षक महेश जोशी के पास गई थी। आरोप है कि उस दौरान पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में रह रही एक नाबालिग का आरोप है कि सात महीने पहले उसकी क्षेत्र के एक युवक से मुलाकात हुई थी। उसने खुद को सैन्यकर्मी बताया था। इस बीच वह उसे मसूरी ले गया। जहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस बीच दो महीने उसे देहरादून में किराए के कमरे में भी रखा। इस बीच आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि इससे वह सात महीने की गर्भवती है। नाबालिग ने कहा कि उसे बाद में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है।
विज्ञापन


शिकायत लेकर घूमती रही पीड़िता
नाबालिग ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को बताया कि वह शिकायत लेकर पहले देहरादून के पटेलनगर थाने गई थी। लेकिन, थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उसे महिला हेल्पलाइन भेज दिया गया। इसके बाद वह विकासनगर थाने गई, लेकिन यहां भी उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला नाबालिग से दुष्कर्म का है। विकासनगर पुलिस को इस मामले में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
- भूपेंद्र सिंह धोनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed