फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सड़क किनारे डंपर से टकराई बाइक, युवक की मौत

सड़क किनारे डंपर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Thu, 28 Mar 2019 01:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे डंपर से टकराई बाइक, युवक की मौत
demo pic

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन

सेलाकुई। सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्हाल-धर्मावाला मोटर मार्ग पर मंगलवार रात सड़क किनारे खड़े डंपर से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राइवेट वाहन से लेहमन अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात बनियावाला गोरखपुर निवासी रुस्तम बाइक से कुल्हाल से धर्मावाला की ओर आ रहा था। इस बीच निर्मल नर्सरी के पास सड़क किनारे खड़े अज्ञात डंपर के पीछे बाइक टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस ने घायल को लेहमन अस्पताल ले गई। लेकिन, तब तक युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। परिजनों की ओर से इस मसले पर जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र के बाद पुलिस ने शव बगैर पोस्टमार्टम के ही परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, कि धर्मावाला-पांवटा मोटर मार्ग पर डंपर और ट्रक सड़कों के किनारे खड़े रहते हैं। जो दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे हैं। इससे मार्ग में अक्सर जाम की समस्या भी बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed