{"_id":"5c8ff918bdec222ffc359209","slug":"15529393763-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्तिनहर में बहे पौड़ी के व्यक्ति का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शक्तिनहर में बहे पौड़ी के व्यक्ति का शव मिला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
पांवटा रोड पर मटकमाजरी के पास बीते बृहस्पतिवार रात अनियंत्रित होकर कार के शक्तिनहर में गिरने के बाद से लापता व्यक्ति का शव सोमवार दोपहर कुल्हाल इंटेक से मिला। कुल्हाल चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि कार हादसे के बाद से लापता गुड्डू की तलाश की जा रही थी।
उल्लेखनीय है कि पौड़ी गढ़वाल के ग्राम उदय रामपुर निवासी मतीदास (72) को लेकर पीजीआई चंड़ीगढ़ से लौट रही कार बीते बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे शक्तिनहर में जा गिरी थी। जानकारी के अनुसार सामने से आ रहे ट्रक से कार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। इमसें दंपति सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो लोगों ने किसी तरह नहर से निकलकर जान बचाई थी। पुलिस ने मतीदास पुत्र रमीदास निवासी उदय रामपुर कलालघाटी उनकी पत्नी दर्शनी देवी और ग्राम मढाली थाना रिखणीखाल जिला पौड़ी गढ़वाल निवासी विमलेश का शव हादसे के दूसरे दिन घटनास्थल से बरामद कर लिया था, लेकिन हादसे के बाद से लापता चल रहे ग्राम उदय रामपुर कलालघाटी थाना कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल के गुड्डू उर्फ हरिशचंद्र (36) का पता नहीं चल पा रहा था।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने बताया कि जल पुलिस और कुल्हाल चौकी पुलिस को सोमवार दोपहर इंटेक में एक शव फंसा दिखा। जिसकी पहचान गुड्डू के रूप में हुई। पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन