फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जेबीआईटी रामपुर में छात्रों के गुटों में मारपीट, फायरिंग

जेबीआईटी रामपुर में छात्रों के गुटों में मारपीट, फायरिंग

Tue, 12 Mar 2019 01:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
जेबीआईटी रामपुर में छात्रों के गुटों में मारपीट, फायरिंग
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर/सेलाकुई
विज्ञापन


जेबी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के रामपुर कैंपस में छात्रों के दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। वहीं, एक गुट पर फायरिंग का आरोप है। सहसपुर पुलिस ने मामले में छात्र विश्वजीत और अमन भाटी सहित 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सहसपुर थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि शनिवार को जीबीआईटी के रामपुर परिसर में कुछ छात्रों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बड़ गया कि रविवार को एक गुट के छात्र असलहा लेकर परिसर में घुस आए। इस पर दूसरे गुट के छात्रों ने इन्हें घेर लिया। अपने आप को घिरता देख परिसर में घुसे छात्रों ने फायरिंग कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इंस्टीटयूट के प्रोक्टर सूरज सिन्हा निवासी हाउस नंबर तीन गेस्ट हाउस जेबीआईटी कैंपस रामपुर ने थाना सहसपुर आकर एक लिखित तहरीर दी है।
विज्ञापन


तहरीर में बताया कि दो नामजद सहित 10-12 अज्ञात लोगों ने जेबीआईटी परिसर में घुसकर गार्ड प्रेम राज जोशी एवं कपिल त्यागी के साथ धक्का-मुक्की की और जान से मारने की नियत से छात्रों पर फायरिंग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, घातक हथियार लेकर बलवा करना और परिसर में घुसकर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों में आपस में झगड़ा हो गया था। कुछ कॉलेज के और कुछ बाहर के छात्र हैं। कॉलेज के बच्चों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, तो वे फायरिंग करते हुए भाग गए। बताया गया है कि उन्होंने हवा में दो राउंड फायर किए। कॉलेज प्रोक्टर ने पुलिस में मामले की शिकायत की है।
- संदीप सिंघल, वाइस चेयरमैन, जेबीआईटी रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed