फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी

पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी

Thu, 07 Feb 2019 06:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी
पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस उसकी तलाश में कई दिन से लगी थी। बृहस्पतिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर किया जाएगा।
एसएसआई मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि बीत एक फरवरी को एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर 28 वर्षीय अली पुत्र मोहम्मद अलीम निवासी गांव रसूलपुर कलां, छुटमलपुर जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ धारा 376 और 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा किया गया था। आरोपी घटना के बाद से फरार था। आरोपी की धरपकड़ के लिए एक टीम सहारनपुर भेजी गई थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कैंपटी रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि आरोपी का लड़की के घर आना जाना था। 31 जनवरी को आरोपी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर नगर के होटल में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया। रात तक जब लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने करीब 11 बजे कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। अगले दिन लड़की घर पहुंची तो परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद लड़की के भाई ने एक फरवरी को कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। मेडिकल जांच में लड़की से दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed