{"_id":"5c0ececcbdec22418a6ada10","slug":"15444743554-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौत
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। शुगर मिल प्रेमनगर बाजार जाने वाले मार्ग पर देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक बजरंग दल का कार्यकर्ता था। वाहन चालक की तुरंत गिरफ्तारी को लेकर बजरंग दल, विश्व हिंदु परिषद और स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने प्रिंस की मां उमादेवी की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार प्रेमनगर बाजार निवासी प्रिंस कौशल 20 पुत्र जीवन कुमार रात में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में प्रिंस को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर रात ही मोर्चरी में रखवा दिया और सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रिंस दो बहनों का इकलौता भाई था। उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया। प्रिंस की मौत होने पर सुबह से ही उनके घर पर दल से जुड़े लोग पहुंचने लगे।
सोमवार को कार्यकर्ता व स्थानीय लोग परिजनों को साथ लेकर शुगर मिल मार्ग पर पहुंचे और जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पाते ही उपजिलाधिकारी डोईवाला कुश्म चौहान और पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर पंकज गैरोला मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिन और रात में भारी वाहन मार्ग पर चलते हैं। पुलिस और जिम्मेदार विभाग कार्रवाई से परहेज करता है। कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज गैरोला ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेकर पड़ताल शुरू कर दी गई। आक्रोश जताने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री, सागर मनवाल, विजय बख्शी, प्रवीण कन्नौजिया, लच्छीराम लोधी, मोनू भट्ट, सुषमा चौहान, संजय सैनी, अभिषेक अग्रवाल, रागिनी जौहरी, संतोष तोमर, पुरुषोत्तम डोभाल, पंकज शर्मा, भारत भूूषण कौशल, अनूप वर्मा, नवीन मिश्रा के अलावा बजरंग दल और विहिप के पदाधिकारी और कार्यकर्ता थे।