फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नाबालिग के साथ छेडख़ानी में युवक को तीन साल की सजा

नाबालिग के साथ छेडख़ानी में युवक को तीन साल की सजा

Thu, 15 Nov 2018 10:11 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग के साथ छेडख़ानी में युवक को तीन साल की सजा
गोपेश्वर। विशेष सत्र न्यायाधीश राजेंद्र सिंह चौहान की अदालत ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में एक युवक को पोक्सो अधिनियम के तहत तीन साल की सजा सुनाई। इसके साथ ही पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन

मामला पांच अप्रैल वर्ष 2016 का है। जिले के एक गांव की नाबालिग छात्रा को स्कूल जाते वक्त मनवीर सिंह उर्फ मुन्ना, ग्राम खाल (आदिबदरी) जबरदस्ती अपनी कार से देहरादून के एक होटल में ले गया और उसके साथ छेड़खानी की। पीड़ित के पिता ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को नाबालिग छात्रा के साथ दिल्ली से पकड़ा। मामले में आरोपी ने उच्च न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने मुकदमे के निस्तारण तक उसे रिहा करने के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को विशेष सत्र न्यायाधीश राजेंद्र सिंह चौहान की अदालत ने मनवीर को दोषी पाते हुए तीन साल की सजा सुनाई और पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। अभियोजना पक्ष की ओर से मामले की पैरवी अधिवक्ता मोहन पंत ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed