फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान पड़ा महंगा, तीन पर्यटकों का चालान

सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान पड़ा महंगा, तीन पर्यटकों का चालान

Thu, 01 Nov 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

तपोवन क्षेत्र में मंगलवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कैफे में धूम्रपान करते मिले तीन पर्यटकों का चालान कर दिया। इसके अलावा अवैध तरीके से विदेशी महिला को ठहराने के मामले में होटल संचालक पर जुर्माना ठोंका है।

थाना मुनिकीरेती प्रभारी आरके सकलानी के नेतृत्व में मंगलवार रात टीम ने तपोवन क्षेत्र स्थित आधा दर्जन कैफेे में जांच अभियान चलाया। इस दौरान रिवाइन कैफे के होम स्टे में स्पेनिश महिला अवैध तरीके से रहती मिली। पुलिस के मुताबिक स्पेनिश महिला रोजीग्यूज 15 दिनों से अवैध तरीके से कैफे होम स्टे में ठहरी हुई थी। इसकी जानकारी कैफे मालिक की ओर से एंट्री रजिस्ट्रर में दर्ज नहीं की गई थी। महिला एक होटल कर्मचारी के साथ ठहरी हुई थी। इस पर कैफे संचालक संदीप रावत पुत्र दर्शन रावत, निवासी जंदरवाना, चंद्रबदनी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा विदेशी अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए स्थानीय अभिसूचना इकाई के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी को रिपोर्ट भेज दी गई है। वहीं चेकिंग के दौरान लोटस कैफे में सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करते मिले तीन पर्यटकों का चालान काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed