फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sun, 21 Oct 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तपोवन मार्केट में शनिवार सुबह बस की चपेट में आने से दुपहिया वाहन चालक की मौत हो गई। जबकि उसके साथ पीछे बैठी युवती घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के लिए भेज दिया है। शनिवार को मुनिकीरेती के प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि 20 वर्षीय सूरज ठाकुर पुत्र जयप्रकाश ठाकुर निवासी भैरव कॉलोनी लक्ष्मणझूला रोड ऋषिकेश सुबह शिवपुरी से ऋषिकेश की ओर आ रहा था।
विज्ञापन

बताया गया कि बस को ओवरटेक करने के दौरान आगे टैंपो आ गया। बचाने के चक्कर में दुपहिया वाहन अनियंत्रित होकर बस की चपेट में आ गया। घटना के समय बाइक सवार के साथ एक नाबालिग लड़की भी थी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के दौरान सूरज का सिर बस की पहिए से दब गया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घायल नाबालिग युवती को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed