{"_id":"5bb3d772867a557f365c3765","slug":"15385127339-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग की मौत
Updated Wed, 03 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई
सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रिश्तेदारी में रह रही किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान थे और उसके हाथ भी टूटे हुए बताए जा रहे हैं। इस बात को लेकर बच्ची के परिजनों ने रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सहसपुर थाने में जमकर हंगामा किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सहारनपुर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पहले उनकी नाबालिग बेटी सहसपुर क्षेत्र में रिश्तेदार के घर रहने आई थी। इसके बाद से वह यहीं रह रही थी। आरोप है कि सोमवार की रात रिश्तेदारों ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी बेटी की तबीयत बहुत खराब है और उन्हें जल्दी गांव पहुंचने को कहा। लेकिन जब तक वह रिश्तेदारों के घर पहुंचे, उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी। रिश्तेदार बच्ची के शव को गांव में ही दफनाने की जिद कर रहे थे, लेकिन परिजन उसे अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद जब महिलाओं ने शव की अंतिम यात्रा से पहले उसे नहलाया तो शरीर पर चोट के निशान देखकर हैरान हो गए। बताया जा रहा है कि बच्ची के हाथ भी टूटे हुए थे। इसके बाद परिजन तत्काल बच्ची के शव को लेकर सहसपुर थाने आ गए। यहां उन्होंने रिश्तेदारों के खिलाफ तहरीर दी। एसओ नरेश सिंह राठौर ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं।