फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अंतरराज्यीय सैंडी गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार

अंतरराज्यीय सैंडी गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार

Tue, 02 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
अंतरराज्यीय सैंडी गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार
अंतरराज्यीय सैंडी गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर
सेलाकुई। सहसपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय सैंडी गिरोह के तीन सदस्यों को कार समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये की ज्वैलरी, नकदी, तमंचा और खुखरी बरामद हुई है। गिरोह के मास्टमाइंड समेत दो लोगों को दिल्ली पुलिस बीते 20 सितंबर को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार बीते 17 सितंबर को बेलोवाला निवासी राजकुमारी पत्नी राजकुमार के घर में चोरी हो गई थी। राजकुमारी के पति सेना से रिटायर्ड हैं। घटना के समय राजकुमारी अपने पति के साथ अपने छरबा स्थित मायके गई थीं। राजकुमारी के घर से हजारों रुपये की ज्वैलरी और नकदी चोरी हुई थी। घटना के बाद से ही पुलिस चोरी की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि वारदात में अंतरराज्यीय सैंडी गिरोह शामिल है। इसके बाद पुलिस ने सैंडी गिरोह से जुड़े शातिरों की तलाश शुरू की। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि बीते रविवार रात मुखबिर की सूचना पर राजा रोड सेलाकुई में वाहन चेकिंग के दौरान कार सवार तीन संदिग्ध लोगों को रोका गया। कार की तलाशी में तमंचा, खुखरी, नकदी और ज्वैलरी बरामद हुई। इसके बाद सभी को सहसपुर थाने ले जाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान देवराज उर्फ सीटू पुत्र प्रभाकर सिंह निवासी ग्राम झिटकरी थाना सरधना जिला मेरठ, नितुल सैनी पुत्र जगदीश सैनी निवासी मोहल्ला नेहरू नगर थाना नौचंदी जिला मेरठ और शुभम त्यागी उर्फ आर्यन पुत्र नरेश त्यागी निवासी मोहल्ला सुभाष नगर थाना नई मंडी, मुज्जफरनगर के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि बरामद ज्वैलरी उन्होंने सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजकुमारी और प्रेमनगर थान क्षेत्र अंतर्गत डूंगा गांव निवासी मंजीत सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह के घर से चोरी की थी। पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज सेलाकुई नवनीत भंडारी, एसआई कवींद्र राणा, कांस्टेबल सुधीर, इजलाल, प्रवीन, तेजपाल, मनोज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है गिरोह
थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि अंतरराज्यीय गिरोह का मास्टरमाइंड सोहनवीर उर्फ सैंडी पुत्र जगवीर, ग्राम लखावटी थाना औरंगाबाद जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश है। इस गिरोह के शातिर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मुंबई, हरियाणा, चंडीगढ़ आदि क्षेत्रों में कई लूट, चोरी और फिरौती के लिए अपहरण जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने बीते 21 सितंबर को गिरोह के मास्टरमाइंड सोहनवीर उर्फ सैंडी और कपिल निवासी दौराला मेरठ को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी वर्तमान में तिहाड़ जेल में हैं।
चोरी में इस्तेमाल की लूट की कार
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि गिरोह के मास्टरमाइंड सैंडी ने भाऊवाला स्थित बहुगुणा मार्ग निवासी सोनू से एक माह पूर्व घर किराए पर लिया था। यहीं से आरोपी क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखते थे। देहरादून आने से पूर्व सैंडी ने दिल्ली के थाना उस्मानपुर क्षेत्र से एक आई-20 कार लूटी थी। इसी कार से आरोपी बेलोवाला पहुंचे थे। जहां उन्होंने दोपहर के समय राजकुमारी के घर की रेकी की और अंधेरा होते ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 21 सितंबर को दिल्ली पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त कार के साथ सैंडी और कपिल को गिरफ्तार कर लिया था। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि सैंडी और कपिल को पूछताछ के लिए जल्द ही वारंट बी पर देहरादून लाया जाएगा। वहीं किराएदार का पुलिस वेरीफिकेशन नहीं कराने पर मकान मालिक सोनू का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने का एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमके, सोने की तीन अंगूठियां, चांदी के तीन सिक्के, चांदी की पायल, अंग्रेजी शराब की सात बोतलें (आर्मी कैंटीन), एक टार्च, एक बैग, चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार, .315 बोर का एक तमंचा, पांच जिंदा कारतूस, एक खुखरी और 20 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed