{"_id":"5ba90e87867a550139684842","slug":"15378059385-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी जखंड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर सरिया से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआईसी जखंड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर सरिया से हमला
Updated Mon, 24 Sep 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। जीआईसी जखंड में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि गांव के तीन व्यक्ति रात के वक्त स्कूल में स्थित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के कमरे में आए और मारपीट कर भाग गए। वर्तमान में पीड़ित का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। उसने परिजनों के हाथों राजस्व पुलिस को तहरीर भेजी है।
जवोरी लाल पिछले 15 साल से जीआईसी जखंड में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात हैं। स्कूल के ही एक कमरे में वह रहता है। जवोरी लाल ने राजस्व पुलिस को भेजी तहरीर में बताया कि 21 सितंबर की रात वह कमरे में था। इसी दौरान गांव के तीन व्यक्ति उसके कमरे में आए और गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। उसने की सूचना प्रधानाचार्य व प्रधान को फोन से दी। प्रधान जखंड रामेश्वर लखेड़ा ने बताया कि फोन पर झगड़े की बात सुनकर जब वह मौके पर पहुंचे, तो आरोपी मारपीट करके भाग चुके थे। बुरी तरह घायल कर्मचारी को सीएचसी कीर्तिनगर व मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से रेफर होने के बाद एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। नायब तहसीलदार सबल सिंह कठैत का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।