फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पौड़ीखाल में शराब की बड़ी खेप बरामद

पौड़ीखाल में शराब की बड़ी खेप बरामद

Sat, 22 Sep 2018 10:25 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
पौड़ीखाल में शराब की बड़ी खेप बरामद

विज्ञापन
देवप्रयाग। एसओजी व थाना हिंडोलाखाल पुलिस की संयुक्त टीम ने पौड़ीखाल गांव में एक दुकान से 42 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की कीमत करीब दो लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है।

शुक्रवार शाम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पौड़ीखाल में अवैध शराब रखे जाने की सूचना मिली, जिस पर उन्होंने एसओजी और हिंडोलाखाल पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसओजी ढालवाला से एसआई विक्रम बिष्ट की अगुवाई में पहुंची टीम ने पुलिस के साथ पौड़ीखाल में गदेरे के समीप एक दुकान से शराब की पेटियां कब्जे में ली। साथ ही मौके पर मौजूद शीशपाल सिंह निवासी जगदार (पौड़ीखाल) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शीशपाल ने बताया कि शराब की पेटियां दशोली (पौड़ीखाल) निवासी एक व्यक्ति की है। दुकानों को उसी ने किराये पर लिया हुआ है। उसका दिल्ली में इलाज चल रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष हिंडोलाखाल मिथुन कुमार ने बताया कि दुकान से 42 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed