{"_id":"5ba16602867a557f714f7993","slug":"153730404820-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडरों से रीफिलिंग करने पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस सिलिंडरों से रीफिलिंग करने पर हंगामा
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। चंद्रेश्वरनगर में एक गैंस एजेंसी के कर्मचारियों को स्थानीय लोगों ने सिलिंडर से रीफिलिंग करते हुए पकड़ लिया। इसी बीच वह भीड़ में मौका पाकर फरार होने में कामयाब हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी पूर्ति निरीक्षक को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर 21 सिलिंडर व वाहन को कब्जे में लिया और उसे सीधे कोतवाली ले आए। जांच में प्रत्येक सिलिंडर में 3 से 9 किलोग्राम तक गैस कम मिली। बताया कि कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति कर रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेज दी गई है।
मंगलवार सुबह करीब आठ बजे चंद्रेश्वरनगर में आईडीपीएल क्षेत्र में संचालित एक गैस एजेंसी के सप्लाई वाहन में तीन कर्मचारी सिलिंडर से गैस की रीफिलिंग कर रहे थे। स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ी तो हंगामा हो गया। इस दौरान उक्त कर्मचारी भीड़ देख भाग खड़े हुए। मामला बढ़ने पर व्यापारी पंकज गुप्ता घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल को घटतौली की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक वाहन और उसमें लदे 21 सिलिंडर लेकर सीधे कोतवाली पहुंचे।
उन्होंने बाट माप अधिकारी एके शर्मा को बुलाकर सिलिंडर में निर्धारित गैस की जांच कराई, जिसमें प्रत्येक सिलेंडर में 3 से 9 किलोग्राम गैस कम मिली। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति कर रिपोर्ट एसडीएम और जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) को भेज दी गई है। निर्देश मिलने पर कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा कराया जाएगा। बताया कि फिलहाल वाहन को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया है, जबकि सिलिंडर त्रिवेणी गैस सर्विस में जांच पूरी होने तक के लिए जमा कर दिए गए हैं।