{"_id":"5b997a33867a557eaf1871fe","slug":"153678493113-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने ली लंबित मामलों की जानकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने ली लंबित मामलों की जानकारी
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। एसपी ग्रामीण ने बुधवार को ऋषिकेश कोतवाली में अपराध समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने उपनिरीक्षकों को लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने फरार आरोपियों की शीघ्र धरपकड़ के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश भी दिए। बुधवार को एसपी ग्रामीण सरिता डोभाल कोतवाली में लंबित मामलों की समीक्षा के लिए पहुंची। उन्होंने कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षकों से विवेचनाओं के संबंध में आवश्यक जानकारियां हासिल की। लंबित विवेचनाओं पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
कहा कि क्षेत्र के तमाम इलाकों में पुलिसकर्मी नियमित रूप से गश्त करें। बाजार समेत सार्वजनिक स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जाए। एसपी ने शहर में संदिग्धों पर नजर रखने के साथ ही प्रवेश मार्गों पर नियमित चेकिंग करने के निर्देश भी दिए। मौके पर कोतवाल रितेश शाह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज नैनवाल, उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल, सरोज नौटियाल, दिनेश चमोली, चिंतामणि मैठाणी, कुलदीप रावत, राजेश सिंह, अरुण त्यागी आदि मौजूद थे।