{"_id":"5b96d91a867a557f721c1878","slug":"15366126181-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से राज मिस्त्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से राज मिस्त्री की मौत
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो, अमर उजाला, सेलाकुई
सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दून पांवटा मोटर मार्ग पर जस्सोवाला चौक के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से राहगीर की मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार राजकिशोर (50) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी सतपुरा बेहट सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी लंबपुर सहसपुर राज मिस्त्री का काम करता था। सोमवार रात करीब आठ बजे वह जस्सोवाला चौक पर सड़क क्रॉस कर रहा था, तभी सहसपुर की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
इससे वह उछल कर सड़क पर जा गिरा। सिर जमीन पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ नरेश राठौर ने बताया कि वाहन की तलाश में आसपास की चौकी और थानों को सूचित कर दिया गया है। बॉर्डर पर भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।