{"_id":"5b96cfa9867a557f02566a18","slug":"15366102017-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े कंप्यूटर शॉप से उड़ाई नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े कंप्यूटर शॉप से उड़ाई नकदी
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। शहर में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक कंप्यूटर शॉप को निशाना बनाते हुए दो लाख की नकदी साफ कर दी। दुकान स्वामी ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया कि अज्ञात की तलाश को प्रयास तेज कर दिए गए हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक अद्वैतानंद मार्ग पर कनिष्क कपाड़िया पुत्र केके कपाड़िया निवासी उग्रसेन नगर, ऋषिकेश की टेक्नो कंप्यूटर्स के नाम से दुकान है।
कनिष्क ने बताया कि वह सोमवार सुबह दुकान पर पहुंचे थे। राजनीतिक पार्टी के भारत बंद के आह्वान के चलते दुकान बंद कर दी। दोपहर करीब एक बजे दून मार्ग से एक क्लाइंट का फोन आने पर दोबारा दुकान खोली। इसके बाद दुकान पर लगे शीशे के गेट को बंद कर वह क्लाइंट के पास चले गए। करीब 40 मिनट बाद वापस लौटने के बाद गेट का ताला टूटा मिला।
दुकान के भीतर सामान की जांच करने पर उन्हें गल्ले से करीब दो लाख रुपये गायब मिले। नगदी गायब होने पर उनके होश उड़ गए। कनिष्क ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर अज्ञातों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की तहकीकात की जा रही है। दावा किया कि जल्द अज्ञातों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।