{"_id":"5b903dd1867a557ffc6be237","slug":"15361796516-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी में खोल दिया ढाबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी में खोल दिया ढाबा
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी में खोल दिया ढाबा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
तपोवन पुलिस चौकी के एक कमरे में कब्जा कर कर होटल खोलने के आरोप में पुलिस ने जिला पंचायत के कर अधिकारी समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कमरे में रखे सामान की वीडियोग्राफी कराई गई है। आरोपों की पुष्टि होने के बाद संबंधित लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक तपोवन में पुलिस चौकी के एक कमरे में बुधवार को अचानक दो लोगों ने कब्जा कर होटल खोल दिया। पुलिसकर्मियों की सूचना थानाध्यक्ष आरके सकलानी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित लोगों से पूछताछ की, तो उन्होंने जिला पंचायत की ओर से अनुमति होने की बात कही। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त स्थान पर पिछले पांच दशक से पुलिस चौकी चल रही थी। वर्तमान में नए स्थान पर चौकी बन गई है, लेकिन इस जगह पुलिस पर्यटन चौकी के रूप में अभी भी यूज कर रही थी। उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार की तहरीर पर जिला पंचायत कर अधिकारी बिजल्वाण, राकेश रावत पुत्र ज्ञान सिंह रावत निवासी अंगार गांव, आगराखाल, नरेंद्रनगर व सत्येंद्र पुत्र धर्म सिंह निवासी मकान नंबर 153, तपोवन, मुनिकीरेती के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है। प्रकरण से आला अधिकारियों को भी अवगत कर दिया गया है।