फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रायवाला में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की उड़ी धज्जियां

रायवाला में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की उड़ी धज्जियां

Fri, 31 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
रायवाला में कानून का उल्लंघन
विज्ञापन

हाईवे किनारे खोल दी देसी शराब की दुकान
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हाईवे समेत विभिन्न विशिषट स्थानों पर शराब की दुकानें खोलने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद रायवाला में नेशनल हाईवे के किनारे देसी शराब की दुकान खोल दी गई है। वहीं पुलिस और आबकारी विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं।
रायवाला क्षेत्र अंतर्गत मुर्गीफार्म के पास देसी शराब की दुकान संचालित है। इस दुकान को बृहस्पतिवार को अचानक वैदिकनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे शिफ्ट कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में शराब की दुकान राष्ट्रीय राजमार्ग से 220 मीटर से कम दूरी पर खोला नहीं जा सकता है, लेकिन रायवाला में शराब की दुकान के लिए कानून का खुले आम उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मोबाइल फोन कॉल से किया सत्यापन
रायवाला में हाईवे किनारे खोली गई देसी शराब की दुकान के मामले में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली सवालों में है। दुकान शिफ्टिंग की परमिशन को लेकर भी विभागीय अधिकारी साफ जानकारी होने से बचते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि दुकान की नई जगह के लिए मार्ग को सत्यापित कर उसकी रिपोर्ट तक जिला आबकारी कार्यालय तक नहीं पहुंचा गई है, बल्कि स्थानीय अधिकारी के महज मोबाइल फोन कॉल के आधार पर ही स्थान का सत्यापन करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब का ठेका खोलने में भी अनदेखी
रायवाला में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलनें में भी नियम के विपरीत अनुमति दी गई है। अंग्रेजी शराब का ठेका भी हाईवे से महज 50 मीटर की दूरी पर खुला है। वहीं मामला अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद चुप्पी साधे हुए हैं।
---
रायवाला में देसी शराब की दुकान नियमों के विपरीत शिफ्ट और हाईवे के किनारे खोली गई है, तो यह गंभीर मामला है। इसे दिखवाया जा रहा है। जांच में इस प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अनुज्ञापी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-मनोज उपाध्याय, जिला आबकारी अधिकारी, देहरादून
---
रायवाला में शराब की दुकानों का मामला संज्ञान में आया है। इस बाबत जिला आबकारी अधिकारी से बात की जा रही है। उन्हें क्षेत्र में शराब की दुकानों के संचालन में नियमों का पालन कड़ाई से कराने के लिए कहा जा रहा है।
हर गिरि, एसडीएम, ऋषिकेश
---
मामला संज्ञान में है। आबकारी विभाग से संपर्क किया जा रहा है। आला अधिकारियों को भी इससे अवगत करा दिया गया है। प्रकरण आबकारी विभाग से जुड़ा है। लिहाजा इसमें कार्यवाही उन्हें ही करनी है।

महेश जोशी, थाना प्रभारी निरीक्षक, रायवाला
------------------
महिलाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी
वैदिकनगर क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने के लिए विरोध में स्थानीय महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं ने इन शराब दुकानों को जल्द हटाने की मांग की है। इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed