{"_id":"5b81c10a42c79246773ead77","slug":"15352302083-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफाफा गैंग के तीन शातिर ठग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफाफा गैंग के तीन शातिर ठग गिरफ्तार
Updated Sun, 26 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कार में लिफ्ट देकर लोगों से रकम ठगने वाले लिफाफा गैंग के तीन शातिर पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आरोपियों से नकदी और ठगी में इस्तेमाल होने वाले लिफाफे बरामद किए हैं। आरोपी दिल्ली के निवासी बताए जा रहे हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार को चंद्रपाल निवासी बड़ौत, बागपत, यूपी चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में सवारी वाहन के इंतजार में खड़े थे। इसी बीच कार सवार तीन युवकों ने उसने बातचीत की। चंद्रपाल के व्यासी जाने के कहने पर उन्होंने लिफ्ट दे दी। आरोप है कि बीच रास्ते में आरोपियों ने धोखाधड़ी कर 10 हजार रुपये ठग लिए और कार से उतारकर फरार हो गए।
जांच में जुटी पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को यात्रा बस अड्डे से ही गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान महेश पुत्र मूलचंद, विकास पुत्र कन्नूलाल, नितिन नतिन नागिया पुत्र भवनेश सभी निवासी त्रिलोकपुरी थाना मयूर विहार, फेज-1, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी महेश से 2300, विकास से 2000 और नितिन से 2050 रुपये और ठगी में प्रयोग किए जाने वाले लिफाफे मिले हैं।