फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   घायल युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई नहर में छलांग

घायल युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई नहर में छलांग

Sat, 04 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
घायल युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई नहर में छलांग
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

बाजार चौकी क्षेत्र अंतर्गत पुल नंबर-2 पर एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के सिर से खून निकल रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन देर शाम तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका। अंधेरा होने पर अभियान रोक दिया गया। युवक की तलाश में शनिवार को दोबारा अभियान चलाया जाएगा। वहीं युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए बाजार चौकी में जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। मामले मेें परिजनों ने तहरीर दी है।
बाजार चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि सुरेश (32) पुत्र रमेश निवासी लाइन जीवनगढ़ मजदूरी करता था। शुक्रवार को शांति धाम के पास साइट पर काम करने के दौरान उसकी ठेकेदार से हाथापाई हो गई। इसमें वह घायल हो गया। इसके बाद वह पुल नंबर-2 पर पहुंचा और नहर में छलांग लगा दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों और पीकेट पर तैनात पुलिस के जवानों ने उसे रोकने की कोशिश भी की। कुछ ही देर में पानी की तेज धारा में युवक आंखों से ओझल हो गया।
विज्ञापन

वहीं मृतक की पत्नी तारा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार की सुबह एक युवक उसके घर में आया। उसने सुरेश को साइट पर चलने के लिए कहा। जब सुरेश ने मना किया तो वह उसे चोरी के केस में फंसाने की धमकी देने लगा और अपने साथ काम पर ले गया। आरोप लगाया कि साइट पर ठेकेदार ने उसके साथ मारपीट की। उसके सिर पर सरिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। परिजनों का आरोप है कि जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने बाजार चौकी पहुंचे तो उनके साथ अभद्रता की गई। हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज करने में पुलिस आनाकानी करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि युवक की तलाश जारी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed