{"_id":"5b64bb874f1c1bc57a8b819d","slug":"15333282569-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौजा रानीपोखरी में क्वाईल और ट्रांसफार्मर को तेल पर किया हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौजा रानीपोखरी में क्वाईल और ट्रांसफार्मर को तेल पर किया हाथ साफ
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर से चोरी की कॉपर और तेल
- ब्रेक डाउन आने पर चोरों ने उठाया मौके पर फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। देर रात ब्रेक डाउन आने पर मौजा रानीपोखरी में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर की कॉपर की क्वाइल और तेल पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। ऊर्जा निगम की ओर से रानीपोखरी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। बिजली आपूर्ति के लिए विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था बनाई है। बीती रात लालतप्पड़ क्षेत्र में ब्रेक डाउन आने से डोईवाला डिवीजन के जौलीग्रांट उपखण्ड क्षेत्र के रानीपोखरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई थी।
रात में मौजा रानीपोखरी में पेयजल के नलकूप खंड के 250 केवी के एक ट्रांसफार्मर से चोरों ने कॉपर की क्वाइल और ट्रांसफार्मर का तेल चोरी कर लिया। ब्रेक डाउन दुरुस्त होने के बाद विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया। लोगों को सुचारु बिजली आपूर्ति देने के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था बनाते हुए ट्राली से ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। जौलीग्रांट उपखंड के एसडीओ एमएम बहुगुणा ने बताया ट्रांसफार्मर के लिए क्वाइल और तेल बेहद जरूरी होता है। मौजा रानीपोखरी से दोनों चोरी होने पर थाना रानीपोखरी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए ट्राली से ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति शुरू कर दी गई है।