फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तिलक रोड पर दिनदहाड़े घर से जेवरात चोरी

तिलक रोड पर दिनदहाड़े घर से जेवरात चोरी

Sat, 04 Aug 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

कांवड़ मेले में भारी सुरक्षा बल तैनात होने के बावजूद ऋषिकेश में चोरियों की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। महज सात दिन के भीतर क्षेत्र में चोरी की चार घटनाएं होने से से पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों में है। गुमानीवाला के बाद अब ऋषिकेश में दिनदहाड़े चोरों ने एक घर में सेंध लगा दी। अज्ञात घर से सोने के जेवरात ले उड़े। पुलिस ने मामले में पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते 30 जुलाई को तिलक रोड, ऋषिकेश निवासी पूजा घर से किसी काम के दिन मे बाजार निकली थी। वापस लौटने पर उसे घर का ताला टूटा मिला। भीतर अलमारी के लॉकर से सोने की कीमती जेवरात गायब होने पर उनके होश उड़ गए। तत्काल उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर चोरों की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। गौरतलब है कि महज सात दिन में ही शहर और समीपवर्ती इलाकों में चार चोरियां हो चुकी हैं, जिसमें से किसी भी मामले में पुलिस आरोपियों की धरपकड़ तो दूर, उनकी पहचान तक नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


केस-1. 24 जुलाई की रात को आवास-विकास कॉलोनी के समीप से अनुभव सिंह के घर के बाहर से डेढ़ लाख रुपये बुलेट पर किया हाथ साफ। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2. 26 जुलाई को बैराज पर एम्स के समीप न्यू साईं मेडिकल स्टोर शटर उखाड़कर 90 हजार रुपये चोरी कर लिए। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात की तलाश में जुटी।

केस-3. 30 जुलाई को गुमानीवाला निवासी मनमोहन सिंह बिष्ट के मकान से चोर ने 25 हजार की नकदी और लाखों रुपये के कीमती गहने चोरी कर लिए।

केस-4. 30 जुलाई को दिनदहाड़े तिलक रोड निवासी पूजा के घर में दिनदहाड़े अज्ञातों ने लगाई सेंध। अज्ञात सोने के कीमती जेवरात ले उड़े। पुलिस ने बीते बृहस्पतिवार की रात दर्ज किया मुकदमा।


कोट्स
महिला ने घर से सोने की चेन, टॉप्स आदि चोरी होने की बात कही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। दावा किया जल्द ही अज्ञात की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। बताया कि अन्य मामलों में भी अज्ञात की पहचान को प्रयास जारी है। जल्द सभी मामलों का खुलासा किया जाएगा।
- प्रवीण सिंह कोश्यारी, कोतवाल, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed