फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   घर के ताले तोड़ नकदी व जेवरात चोरी

घर के ताले तोड़ नकदी व जेवरात चोरी

Fri, 03 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला , ऋषिकेश।
विज्ञापन

गुमानीवाला में चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए एक बंद घर को खंगाल दिया। अज्ञात घर से करीब 25 हजार नकदी और सोने व चांदी के कीमती जेवरात ले उड़े। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक गुमानीवाला निवासी मनमोहन सिंह बिष्ट पुत्र सुरेंद्र सिंह बीते 30 जुलाई को छिद्दरवाला में रिश्तेदारों के घर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार संग गए थे। वह बुधवार को घर लौटे, तो कमरों के भीतर का मंजर देख उनके होश उड़ गए। अलमारी का ताला टूटा था और उसके लॉकर से लगभग 25 हजार रुपए व कीमती जेवरात गायब थे। उन्होंने तत्काल श्यामपुर चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर अज्ञातों की तलाश शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया। चौकी प्रभारी दीपक धारीवाल ने बताया कि मामले में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। चोरों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाली जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed