फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चोरी के लैपटॉप के साथ दो गिरफ्तार

चोरी के लैपटॉप के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 03 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
चोरी के लैपटॉप के साथ दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को चोरी हुए लैपटॉप के साथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बीते 24 जून को सुरेश चुग पुत्र रमेश चुग निवासी मंडी चौक ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि 18 जून को चोरों ने उसके घर में घुसकर दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, कान के कुंडल और पायल पर हाथ साफ कर लिया। सूचना पाकर हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बृहस्पतिवार की सुबह बाजार चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बेहट सहारनपुर से संदीप कुमार पुत्र भरत सिंह निवासी महाजनान थाना बेहट सहारनपुर और जैद पुत्र सुल्तान निवासी मुहल्ला सड़क पार कस्बा बेहट सहारनपुर को चोरी के लैपटॉप के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बीते 18 जून को वह अपने एक साथी के साथ मिलकर सुरेश चुग के घर में घुसे थे। जहां उन्होंने मौका पाकर घर में रखे मोबाईल फोन, लैपटॉप, कान के कुंडल और डोंगल चोरी कर लिए। जिसके बाद उन्होंने सामान का बंटवारा कर लैपटॉप को अपने पास रख लिया, जबकि, कान के कुंडल और फोन को अपने साथी सलमान उर्फ कल्लू निवासी चिल्काना सहारनपुर को दे दिया।

चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो सहारनपुर से विकासनगर में आकर गली मुहल्लों की रैकी करते हैं और मौका पाकर चोरी कर सहारनपुर फरार हो जाते हैं। बताया कि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed