फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   माफिया ने खनन रोकने गए वन बीट अधिकारी से की मारपीट

माफिया ने खनन रोकने गए वन बीट अधिकारी से की मारपीट

Fri, 03 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
माफिया ने खनन रोकने गए वन बीट अधिकारी से की मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

क्षेत्र में खनन माफिया को किसी का खौफ नहीं है। बृहस्पतिवार की सुबह खनन माफिया ने यमुना नदी में अवैध खनन को रोकने गए वन बीट अधिकारी से मारपीट कर दी। इस दौरान बीट अधिकारी से गाली गलौज और जान से माने की धमकी भी दी। मामले में वन बीट अधिकारी ने आरोपी चालक के खिलाफ मारपीट, लोक सेवक पर हमला करने और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

चौहड़पुर रेंज में तैनात वन बीट अधिकारी द्वितीय राजेश कुमार पुत्र महेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उन्हें सूचना मिली की डाकपत्थर बस स्टैंड, अंबाड़ी जलालिया के पास यमुना नदी में अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर टीम के साथ पहुंच उन्होंने वहां अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली को चालक समेत पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम दीपक राणा निवासी शिवपुरी डाकपत्थर बताया। कहा जब वह ट्रैक्टर को डाकपत्थर पुलिस चौकी ले जाने लगे तो चालक ने उनके साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी। उनके साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। हाथपाई में उन्हें चोटें भी आई। आरोपी मौका पाकर ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। मालूम हो कि इससे पूर्व भी खनन माफिया चौहड़पुर रेंज अंतर्गत अवैध खनन रोकने गए कर्मचारियों से मारपीट कर चुका है।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएफओ सुरेंद्र कुमार ने बताया इस तरह की घटना को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्दी ही अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
उपनिरीक्षक रतन सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed