फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चार जालसाजों ने हड़पी 35 लाख की रकम

चार जालसाजों ने हड़पी 35 लाख की रकम

Wed, 01 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

हरियाणा निवासी तीन लोगों को तपोवन में प्लॉट दिखाकर चार जालसाजों ने 35 लाख रुपये हड़प लिए। जमीन पर कब्जा नहीं दिलाने पर पीड़ितों को धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने मामले की जानकारी मुनिकीरेती पुलिस को दी, जिसके बाद नामजद तहरीर के आधार पर कमल सिंह, फूल सिंह, शिवप्रसाद और कृष्ण शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने आदि धाराएं भी लगाई गई हैं।
मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक सैनी कॉलोनी, पानीपत, हरियाणा निवासी सतीश कुमार पुत्र राम दयाल ने बताया कि उनकी मुलाकात वर्ष 2013 में शिव प्रसाद डंगवाल और कृष्ण शर्मा से हुई। उन्होंने तपोवन में प्लॉट दिलाने के लिए बिचौलिए की भूमिका निभाते हुए कमल सिंह राणा पुत्र फते सिंह निवासी ग्रामसभा भट्टोवाला, ऋषिकेश व फूल सिंह पुत्र राम प्रसाद निवासी आदर्शग्राम, ऋषिकेश से बात कराई। इसी बीच तपोवन में 400 वर्ग गज के प्लॉट का 35 लाख रुपये में सौदा हुआ, जिसमें 100 वर्ग गज सतीश, 200 वर्ग गज उनके भाई सुनील कुमार व 100 वर्ग गज उनके रिश्तेदार उम्मेद सिंह पुत्र शिवराज निवासी शिवनगर, पानीपत, हरियाणा को देना तय हुआ।
विज्ञापन

आरोप है कि कमल सिंह और फूल सिंह ने शिवप्रसाद व कृष्ण शर्मा के साथ मिलकर उन्हें किसी अन्य व्यक्ति का प्लॉट दिखाया। उन्होंने बीते 10 दिसंबर 2013 को 12 लाख रुपये का बयाना दिया। इसके बाद बाकी 23 लाख रुपये की रकम भी बीते 22 अप्रैल 2014 को ले ली, मगर प्लॉट पर कब्जा दिलाने को लेकर आरोपी उन्हें तब से टकराते रहे। धोखाधड़ी का पता चलने के बाद आरोपियों से रकम मांगी, तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि नामजद तहरीर के आधार पर बिचौलिए शिवप्रसाद डंगवाल और कृष्ण शर्मा पुत्र रामचंद व कमल सिंह राणा और फूल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed