{"_id":"5b5cd7014f1c1b4d748b7853","slug":"15328110041-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर का शटर उखाड़कर उड़ाई नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर का शटर उखाड़कर उड़ाई नकदी
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
आईडीपीएल में चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए एक मेडिकल स्टोर का शटर उखाड़ दिया। चोर स्टोर से करीब 90 हजार रुपये की रकम ले उड़े। पुलिस ने संचालक की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया कि आरोपी की पहचान के लिए आसपास के प्रतिष्ठानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक आईडीपीएल में बैराज रोड पर मेहरबान सिंह बिष्ट का न्यू साईं के नाम से मेडिकल स्टोर है। चोरों ने रात में दुकान का शटर उखाड़ा और स्टोर को खंगालते हुए 90 हजार रुपये की नकदी ले उड़े। मेहरबान सुबह मेडिकल स्टोर पहुंचे, तो उन्होंने शटर टूटा दिखा। मंजर देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी आईडीपीएल चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।