फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चकराता में दिनदहाड़े ताले तोड़ नकदी व ज्वेलरी चोरी

चकराता में दिनदहाड़े ताले तोड़ नकदी व ज्वेलरी चोरी

Tue, 24 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
चकराता में दिनदहाड़े ताले तोड़ नकदी व ज्वेलरी चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चकराता।
विज्ञापन

चोरों ने छावनी बाजार स्थित एक बंद घर के दिनदहाड़े ताले तोड़ हजारों की नकदी और ज्वेलरी पर हाथ साफ कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश तेज कर दी है। तहरीर में बाजार निवासी नितेश अरोड़ा ने कहा कि वह व्यापारी हैं, और उनकी दुकान है। सोमवार की सुबह रोज की तरह वह, उनकी पत्नी और उनके पिता दुकान पर चले गए।

दोपहर एक बजे जब वह खाना खाने के लिए घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख उनकी आंख फटी की फटी रह गई। जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो दूसरी मंजिल पर स्थित अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। लॉकर में रखी एक लाख रुपये की नकदी और ज्वेलरी गायब थी। चोरों ने घर में काफी छानबीन की हुई थी। क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी से स्थानीय लोग हैरान है। कैंट एरिया होने के चलते चकराता में क्राइम रेट न के बराबर है। पहली बार क्षेत्र में दिनदहाड़े हुए चोरी से लोग हैरान हैं। थानाध्यक्ष चकराता यादवेंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश तेज कर दी गई है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात के बाद अब लोगों में खौफ पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed