फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विदेशी महिला ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

विदेशी महिला ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Tue, 24 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

जापान की एक महिला ने स्थानीय एक युवक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि युवक ने पहले रकम ले ली और इसके बाद वह फरार हो गया है। अब उससे फोन पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस के पास पहुंची महिला ने युवक की शिकायत की और उसकी तलाश करने की गुहार लगाई। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक एक 35 वर्षीय जापानी महिला लक्ष्मणझूला के एक होटल में काम करने वाले युवक के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला ने युवक पर उससे रकम का आरोप लगाया है।

महिला ने बताया कि वह काफी समय पहले तीर्थनगरी घूमने आई थी और इसी दौरान उसकी मुलाकात यहां एक आश्रम में काम करने वाले युवक से हुई थी। युवक ने उसे झांसे में लेकर रकम हड़प ली और अब उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है। बताया कि उसका साथी मुनिकीरेती में ही काम करता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। काफी जद्दोजहद के बाद महिला का संपर्क उक्त युवक से हो गया, जिसके बाद वह बिना कोई लिखित शिकायत दिए ही वापस लौट गई। उधर इस संबंध में मुनिकीरेती के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने ऐसी कोई घटना होने से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed