फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलिस सुस्त, खनन माफिया चुस्त

पुलिस सुस्त, खनन माफिया चुस्त

Tue, 24 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस सुस्त, खनन माफिया चुस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

रोक के बावजूद क्षेत्र की नदियों में अवैध खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। खनन माफिया के आगे प्रशासन बौना साबित हो रहा है। खुलेआम सड़कों पर अवैध खनन से भरे वाहन दौड़ रहे हैं। लेकिन जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। मामले में जिम्मेदारों की चुप्पी हैरान करने वाली है।

बरसात शुरू होते ही खनन संबंधी कार्यों पर पूर्णत: रोक लग जाती है। लेकिन क्षेत्र की नदियों में अवैध खनन का खेल रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह से लेकर देर रात तक नदियों में अवैध खनन किया जा रहा है। उफनाई नदियां भी माफिया में खौफ पैदा नहीं कर पा रहीं हैं। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नावघाट से लेकर पुल नंबर-1, जलालिया, बाड़वाला, बामनपुर, भीमावाला और सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भाऊवाला, राजावाला, अटकफार्म, सेलाकुई, जमनपुर, रामपुर, सहसपुर, खुशहालपुर, जस्सोवाला, फतेहपुर में जमकर यमुना, स्वारना, शीतला और आसन नदी का सीना छलनी किया जा रहा है। क्षेत्र की नदियों से रोजाना अवैध खनन से भरी 150-200 ट्रैक्टर ट्रालियां निकल रही हैं। अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए जगह-जगह पुलिस पिकेट भी लगाई गई है, बावजूद इसके दिनभर सड़कों पर अवैध खनन से भरे वाहन दौड़ रहे हैं। कहीं पर भी पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन

एसपी देहात सरिता डोभाल ने कहा कि सभी थाना और कोतवाली पुलिस को टीम गठित कर अवैध खनन के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed