{"_id":"5b5245714f1c1b3d748b63da","slug":"153211838112-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढालवाला ने दबंगों ने तीन श्रमिकों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढालवाला ने दबंगों ने तीन श्रमिकों को पीटा
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढालवाला में दबंगों ने तीन श्रमिकों को पीटा
- मस्ती में ट्रैक्टर चलाने से श्रमिकों ने रोका था, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। ढालवाला में ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट उतारने के दौरान तीन श्रमिकों के साथ दबंगों ने सरेराह मारपीट कर दी। झगड़े में जख्मी श्रमिकों को स्थानीय लोगों ने एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर दबंगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक खुशीराम पुत्र कारिंदा निवासी सोमेश्वरनगर, ऋषिकेश बीते बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर ईंट उतारने के लिए साथी श्रमिकों के साथ ढालवाला पहुंचे थे। इसी बीच तीन युवक वहां पहुंचे और मस्ती में ट्रैक्टर को स्टार्ट कर उसे चलाने लगे।
विरोध करने पर उन्होंने ईंट उतार रहे खुशीराम, विनोद और रामनिवास के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ दबंग के गाली-गलौच कर उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। लोगों की भीड़ मौके पर जुटती देख तीनों फरार हो गए। जख्मी खुशीराम, विनोद और राम निवास को स्थानीय लोगों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। खुशीराम की तहरीर पर पुलिस ने प्रमोद, श्रवण कुमार और राजेश कोहली तीनों निवासी ढालवाला, मुनिकीरेती के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास में जुटी है। बताया कि मारपीट में विनोद और रामनिवास को ज्यादा चोटें आई हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।