{"_id":"5b4a604b4f1c1b6f548b46e9","slug":"15316009688-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश तस्करी में पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवंश तस्करी में पिता-पुत्र गिरफ्तार
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
सहसपुर पुलिस ने गोवंश तस्करी के मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन गोवंश को मुक्त कराया गया है। आरोपी गोकशी के लिए इन गोवंश को उत्तरकाशी से लेकर सहसपुर आ रहे थे। गोवंश को यूटिलिटी में ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को पशु क्रूरता और गोवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद यूटिलिटी को भी सीज कर दिया।
शनिवार की सुबह पुलिस थानाध्यक्ष नरेश राठौर के नेतृत्व में जस्सोवाला पुल पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस को एक यूटिलिटी आती दिखाई दी। शक होने पर पुलिस ने यूटिलिटी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देख वाहन चालक ने रफ्तार तेज कर दी। इस पर पुलिस ने पीछा कर वाहन को कुछ दूरी पर रोक लिया। यूटिलिटी में दो लोग सवार थे जबकि, पीछे बंद बॉडी में तीन गोवंश ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। पूछताछ के दौरान वाहन सवार गोवंश के अभिवहन से संबंधित कागजात नहीं दिखा सके। शक होने पर पुलिस दोनों वाहन सवार लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। जहां पूछताछ के दौरान पता चला कि वह तस्कर हैं और गोवंश को गोकशी के लिए लक्सार उत्तरकाशी से ले कर क्षेत्र में आ रहे थे। आरोपियों की पहचान शकूर पुत्र शरीफुद्दीन और शहबान पुत्र शकूर दोनों निवासी सहसपुर के रूप में हुई।
थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि गोवंश को मेडिकल परीक्षण कराकर गोवंश संरक्षण ग्रह भिजवाया जा रहा है। आरोपियों के पास से वाहन से संबंधित भी कोई कागजात नहीं मिला। मामले की जांच जारी है। टीम में उप निरीक्षक विनेश कुमार, कविंद्र राणा, कांस्टेबल सुधीर कुमार, प्रवीण, संदीप कुमार आदि शामिल रहे।