फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पिता ने दिया 10 माह की बेटी को जहर

पिता ने दिया 10 माह की बेटी को जहर

Wed, 11 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर ब्लॉक के ग्राम सभा मुंडाला निवासी एक युवक पर उसकी 10 माह की मासूम बच्ची को जहर देकर मारने का आरोप लगा है। पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची की हालत गंभीर है। उसे एम्स में तीन दिनों के लिए आईसीयू में रखा गया है।
मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक मंगलवार को मुंडाला निवासी महेंद्र सिंह की 10 माह की बच्ची अमृता को परिजनों ने गंभीर हालत में एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची को जहर दिया गया था। नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एम्स रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि बच्ची की मां करिश्मा देवी ने तहरीर देकर अपने पति महेंद्र सिंह पर बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। बताया कि बच्ची को एम्स में तीन दिन के लिए आईसीयू में रखा गया है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक परिवार का किसी बात को लेकर आपस में ही झगड़ा चल रहा है, जिसमें बच्ची को लेकर पिता मानसिक तनाव में था। हालांकि, पुलिस ने अभी बच्ची को जहर दिए जाने की असल वजह बताने से इनकार किया है। दावा है कि जल्द जांच पूरी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed