{"_id":"5b4513934f1c1b0f278b5c9c","slug":"15312536494-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी समेत तीन जालसाजों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेशी समेत तीन जालसाजों पर मुकदमा
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर दोस्ती कर एक विदेशी समेत तीन जालसाजों ने एक बीआरओ कर्मचारी से 70 हजार रुपये ठग लिए। धोखाधड़ी का पता चलने के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक उड़ीसा निवासी प्रदीप साहू बीआरओ के शिवालिक प्रोजेक्ट कार्यालय में तैनात हैं। बीते मई माह में व्हाट्सएप के जरिए प्रदीप की दोस्ती एक विदेशी महिला शेरन एलेक्स से हुई। काफी वक्त तक बात होने के बाद एलेक्स ने बिजनेस के सिलसिले में भारत आने को कहा। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद एलेक्स ने प्रदीप से रकम नहीं होने की बात कही। इसके बाद एलेक्स ने सुनीता नामक महिला से फोन पर बात कराकर प्रदीप से दिल्ली निवासी सचिन ठाकुर के बैंक एकाउंट में रकम जमा कराने को कहा। एलेक्स की बातों में आकर प्रदीप ने 18 और 19 मई के बीच तीन बार में कुल 70 हजार रुपये सचिन के बैंक खाते में जमा कराए। रकम वापस नहीं मिलने और व्हाट्सएप पर एलेक्स के ब्लॉक करने के बाद प्रदीप ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। इसके आधार पर विदेशी महिला शेरन एलेक्स, सचिन ठाकुर और अनीता के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।