{"_id":"5b43c7d34f1c1b0c278b56fc","slug":"15311687229-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चराने निकला व्यक्ति जंगल में लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंस चराने निकला व्यक्ति जंगल में लापता
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
भैंस चराने के लिए जंगल की ओर निकला वैदिकनगर निवासी एक व्यक्ति वापस नहीं लौटा। देरशाम तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इस बाबत उन्होंने राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज कार्यालय को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंची वनकर्मियों की टीम ने जंगल में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उक्त व्यक्ति का कोई सुराग वनकर्मियों को नहीं लग पाया।
रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम सभा प्रतीतनगर के वैदिकनगर निवासी सूरज सिंह 50 पुत्र स्व. आलम सिंह रोजाना की तरह शाम करीब पांच बजे मोतीचूर रेंज अंतर्गत के गांव सटे जंगल में भैंसें चराने के लिए निकला था। देरशाम को भैंसें तो खुद ही घर वापस लौट आई,लेकिन सूरज सिंह नहीं पहुंचा। आसपास काफी खोजबीन के बावजूद परिजनों को जब उसका कुछ पता नहीं लगा तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने इस बाबत रेंज के वनकर्मियों व रायवाला थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूूचना पर वन व पुलिसकर्मी वैदिकनगर पहुंचे, संयुक्त टीम ने जंगल में सूरज सिंह की तलाश की, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। रेंज अधिकारी ने बताया कि सूरज सिंह की लगातार तलाश की जा रही है, बताया कि वह बोलने व सुनने में अक्षम है। मंगलवार को लापता व्यक्ति की जंगल में फिर से तलाश की जाएगी।