{"_id":"5b3d2a8d4f1c1bbe248b492c","slug":"15307352445-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
नेपालीफार्म में मजदूरी का काम करने वाले एक युवक की पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से लापता हो गई। महिला के साथ उसकी दो साल की मासूम बेटी भी है। पीड़ित महेंद्र ने बताया कि वह थाना खुदागंज, शाहजहांपुर, यूपी में है। उसकी पत्नी गुड्डी (28) दो साल की बेटे के साथ बीते 25 जून को शाहजहांपुर से लौट रही थी। ट्रेन में रात 10 बजे तक मुरादाबाद तक उसकी मोबाइल फोन से बात हुई, लेकिन इसके बाद पत्नी का फोन स्विच ऑफ हो गया। इस बाबत महेंद्र ने रायवाला पुलिस से शिकायत की है। हालांकि, पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज नहीं की है। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि घटनास्थल मुरादाबाद है। लिहाजा गुमशुदगी भी मुरादाबाद में ही दर्ज की जाएगी। फिलहाल मौखिक शिकायत के आधार पर गुड्डी की तलाश की जा रही है।