{"_id":"5b392ea14f1c1b614d8b9393","slug":"153047414519-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढालवाला वासियों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढालवाला वासियों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। ढालवाला के नागरिकों ने रविवार को थाना मुनिकीरेती पुलिस से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित अंग्रेजी शराब ठेके के आसपास स्थापित ढाबों में अवैधरूप से शराब परोसने पर रोक लगाने की मांग की है। इस बाबत समाजसेवी वीरेंद्र चौहान के नेतृत्व में रविवार को स्थानीय लोगों ने एसएसआई संजीत कुमार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के अनुसार ढालवाला स्थित गंगोत्री हाईवे पर शराब ठेके के आसपास अनधिकृत तौर पर दुकानें संचालित की जा रही हैं। जिनमें हाईवे के किनारे अवैध रूप से लोगों को खुलेआम शराब पिलाई जाती है। इससे क्षेत्र का मौहाल खराब हो रहा है और सड़क हादसे बढ़ गए हैं। इस अवसर पर नितिश कुड़ियाल, निर्मल ग्वाड़ी, जितेंद्र चौहान, पंकज अग्रवाल, इंदू देवी, राजेश्वरी देवी, सुमन देवी, मुन्नी देवी, अनीता देवी, सोहन सिंह, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।