{"_id":"5b35357d4f1c1b5d748b75f2","slug":"153021375713-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढालवाला में कमरे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढालवाला में कमरे से लटका मिला युवक का शव
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ढालवाला में किराए के कमरे में रहने वाले हिमाचल प्रदेश स्थित न्यू शिमला निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कमरे मिले सुसाइड नोट में युवक ने लेनदेन से तंग आकर आत्महत्या की बात लिखी है।
मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक सेक्टर-2, ब्लॉक-10, फ्लैट नंबर-187, न्यू शिमला, हिमाचल प्रदेश निवासी गोपाल भट्ट (25) पुत्र घनश्याम भट्ट बीते बुधवार को ढालवाला पहुंचा था। इस दौरान वह संस्कृत की पढ़ाई कर रहे भाई गौरव भट्ट के किराए के कमरे में रुक गया। बृहस्पतिवार दोपहर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक दीवान सिंह को शक हुआ। अनहोनी की आशंका में उन्होंने कमरे में देखा, तो गोपाल पंखे के सहारे फंदे पर लटका था। दीवान सिंह नें घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि कमरे की तलाशी में गोपाल भट्ट का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अविनाश नामक युवक को नौकरी के लिए एक लाख आठ हजार रुपये देने की बात लिखी है। उसने लेन-देन से तंग आकर आत्महत्या करने की बात भी कही है। गोपाल भट्ट मूलरूप से ग्राम मुखेम, थाना लंबगांव, टिहरी गढ़वाल का निवासी है। घटना के वक्त उसका भाई गौरव भट्ट परिजनों के पास न्यू शिमला गया था। सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी अविनाश की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल परिजनों ने मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं दी है, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।