फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बदमाशों ने दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से लूटी चेन

बदमाशों ने दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से लूटी चेन

Fri, 29 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मॉर्निंग वॉक पर निकली श्यामपुर स्थित कृष्ण विहार कॉलोनी निवासी एक वृद्धा से बाइकसवार दो बदमाश चेन झपट कर भाग गए। पीड़ित महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाशी में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे कृष्ण विहार कॉलोनी निवासी सरोज बाला (65) पत्नी शेर सिंह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। सड़क पर टहलते वक्त बाइक सवार दो युवकों ने सरोज के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। बुजुर्ग सरोज ने शोर मचाया, लेकिन स्थानीय लोगों के पहुंचने से पहले बाइक सवार राजमार्ग से होते हुए हरिद्वार की ओर भाग गए। जानकारी होने पर श्यामपुर चौकी पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस की मदद से बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सके। चौकी प्रभारी दीपक धारीवाला ने बताया कि सरोज बाला के बेटे ओमप्रकाश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed